5,767

शव्वाल के महीने के दूसरे दिन रोज़ा रखना जायज़ है।

प्रश्न: 38355

क्या ईद के दूसरे दिन या ईद के तीसरे दिन क़ज़ा का रोज़ा रखना जायज़ हैॽ

उत्तर का पाठ

हर प्रकार की प्रशंसा एवं गुणगान केवल अल्लाह के लिए योग्य है, तथा दुरूद व सलाम की वर्षा हो अल्लाह के रसूल पर। इसके बाद :

ईदुल फ़ित्र केवल एक ही दिन है और वह शव्वाल का पहला दिन है।

रही बात जो लोगों के बीच यह प्रसिद्ध है कि ईदुल फ़ित्र तीन दिन है, तो यह मात्र एक परंपरागत प्रसिद्धि है जो लोगों को बीच प्रचलित हो गई है जिस पर कोई शरई हुक्म निष्कर्षित नहीं होता है।

इमाम बुख़ारी रहिमहुल्लाह फरमाते हैं,

यौमुल फ़ित्र (ईदुल फ़ित्र के दिन) के रोज़े का अध्याय

फिर उन्हों ने अबू सईद रज़ियल्लाहु अन्हु से (हदीस संख्याः 1992) रिवायत किया है कि उन्हों ने फरमायाः

नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने ईदुल फ़ित्र और क़ुर्बानी के दिन रोज़ा रखने से मना फरमाया है।

इस आधार पर फ़ित्र का दिन केवल एक ही दिन है और यह वह दिन है जिसका रोज़ा रखना हराम (निषिद्ध) है। रही बात शव्वाल के दूसरे या तीसरे दिन की तो उन दोनों दिनों का रोज़ा रखना हराम नहीं है, उन दोनों दिनों में रमज़ान की क़ज़ा या स्वैच्छिक (नफ़्ल) रोज़ा रखना जायज़ है।

और अल्लाह तआला ही सबसे अधिक ज्ञान रखता है।

संदर्भ

स्रोत

साइट इस्लाम प्रश्न और उत्तर

at email

डाक सेवा की सदस्यता लें

साइट की नवीन समाचार और आवधिक अपडेट प्राप्त करने के लिए मेलिंग सूची में शामिल हों

phone

इस्लाम प्रश्न और उत्तर एप्लिकेशन

सामग्री का तेज एवं इंटरनेट के बिना ब्राउज़ करने की क्षमता

download iosdownload android