शुक्रवार 19 रमज़ान 1445 - 29 मार्च 2024
हिन्दी

शाबान के रोज़े को रमज़ान के साथ मिलाना

प्रश्न

अल्लाह मुझे क्षमा प्रदान करे। मैंने धूम्रपान छोड़ दिया और रजब के महीने के सातवें दिन से रोज़ा रखना शुरू कर दिया और शाबान के महीने के अंत तक रोज़ा रखा तथा शाबान और रमज़ान के बीच कोई अलगाव (अंतर) नहीं किया। क्योंकि इससे संबंधित अलग-अलग फतवे हैं। कृपया मुझे सलाह दें, अल्लाह तआला आपको इसका प्रतिफल दे।

उत्तर का पाठ

हर प्रकार की प्रशंसा और गुणगान केवल अल्लाह तआला के लिए योग्य है।.

सर्वप्रशंसा उस अल्लाह के लिए है जिसने आपको इस हराम चीज़ (धूम्रपान) को छोड़ने की तौफीक़ प्रदान की। हम अल्लाह तआला से अपने लिए और आपके लिए मृत्यु तक उसके धर्म पर स्थिरता व दृढ़ता का प्रश्न करते हैं।

तथा आपका शाबान और रमज़ान के बीच निरंतर रोज़ा रखना जायज़ है।  

आपने ऐसा करके सुन्नत का पालन किया है। प्रश्न संख्या (13726) और (26850) देखें।

इस्लाम प्रश्न और उत्तर

स्रोत: साइट इस्लाम प्रश्न और उत्तर